टाटा टिस्कॉन 550SD टीएमटी सरिया
एक मज़बूत, सुरक्षित और टिकाऊ निर्माण की शुरुआत होती है टाटा टिस्कॉन 550SD सरिया से।
बेमिसाल शक्ति और लचीलेपन के साथ, टाटा टिस्कॉन 550SD सरिया में बेहतरीन भार वहन करने की क्षमता और भूकंप-प्रतिरोधक विशेषता है। वर्जिन लौह अयस्क और शुद्ध स्टील से बना यह भारत का पहला ग्रीनप्रो-सर्टिफाइड सरिया है। विशेषज्ञों के निरीक्षण में टीएमटी प्रक्रिया के इस्तेमाल से तैयार टाटा टिस्कॉन 550SD सरिया सर्वधिक शक्ति और लचीलापन सुनिश्चित करता है।
अधिक भार वहन करने वाले स्ट्रक्चर से लेकर भूकंप-प्रवण और तटीय क्षेत्र में निर्माण संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए टाटा टिस्कॉन 550SD सरिया का इस्तेमाल किया जाता है। ये संरचना को अधिक शक्ति और टिकाऊपन प्रदान करता है एवं पर्यावरण पर भी इसका प्रभाव कम है।
तो इंतज़ार कैसा?
आइए, टाटा टिस्कॉन 550SD सरिया के साथ अपने सपनों की मजबूत और अटूट बुनियाद रखें!

- अधिक शक्ति
- ज़्यादा लचीलापन
- ज़्यादा इको-फ्रेंडली
- ज्यादा भरोसा
अधिक शक्ति = अधिक बचत
इस सरिया में है अधिक लोड धारण करने की क्षमता। निर्दिष्ट डिज़ाइन में बने लोड के लिए, कम संख्या में सरिया या कम व्यास वाले सरिया की ज़रूरत पड़ती है।
570*MPa का न्यूनतम YS
(IS1786:2008 – 550MPa से ज़्यादा)
- निर्माण संरचना में बिना कोई दरार लाए निर्दिष्ट लोड आसानी से सहे
- सर्वाधिक उपयुक्त डिज़ाइन जिससे स्टील की खपत में कमी आती है
- स्टील के परिमाण पर 6%^ तक की बचत
95% मामलों में प्राप्त विशिष्ट मान।* बचत का %, भूकंपीय ज़ोन IV में स्थित G+1, G+2, G+ और 250 एवं 500 वर्गयार्ड के फ्लोर एरिया जैसे विशिष्ट आरसीसी फ्रेम (SMRF) आकारों के लिए 500 और 550 ग्रेड सरिया पर किए गए अध्ययन के आधार पर है।

ज़्यादा लचीलापन (डक्टिलिटी) = ज़्यादा सुरक्षा
ज़्यादा बेहतर भूकंप प्रतिरोधक
न्यूनतम UTS/YS अनुपात >=1.15 (lS13920 2016 के अनुरूप – >=1.15)
YS और UTS के बीच अधिक फासले से अधिक लचीलापन प्राप्त होता है
न्यूनतम कुल इलाँगेशन >=16% (IS13920:2016 से ज़्यादा – >=14.5%)
सामान्य तापमान पर दरार पड़ने से पहले अधिक फैलने की क्षमता।
अधिकतम बल (UTS) पर न्यूनतम कुल इलाँगेनशन >=5%
(IS1786:2008 के अनुरूप >=5%)
*सामान्य तापमान पर सरिया के स्थानीयकृत नेकिंग में विलम्ब लाए। संक्षेप में कहें तो सामग्री के विफल होने से पूर्व बेहतर दर्जे की सुरक्षा प्राप्त होती है|

भारत का पहला ग्रीनप्रो सर्टिफाइड सरिया
- हमारी स्थायी निर्माण पद्धतियां पर्यावरण पर प्रभाव कम करने की टाटा टिस्कॉन की प्रतिबद्धता का केंद्रबिंदु हैं। अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और ऊर्जा के कम इस्तेमाल का ध्यान रखते हुए हम हर स्तर पर अपव्यय और कार्बन उत्सर्जन को कम करते हैं।

खरीदते समय दे मन की शांति
- हर पीस में गुणवत्ता का उच्चतम मानक और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए टाटा टिस्कॉन 550SD सरिया को बहुत ही बारीकी से तैयार किया जाता है। प्रत्येक सरिया को सटीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार तैयार किया जाता है और हर बैच के सरिया एक समान लंबाई, व्यास और वज़न में मिलते हैं।

बेमिसाल अनुभव। बेहतरीन विशेषज्ञता।
ज़्यादा मूल्य
गोल्डन होम कंज़्यूमर
रेफर ए मेट

टाटा टिस्कॉन के “रेफर ए मेट” प्रोग्राम की सुविधा पाने का मौका न गंवाएं। अपने दोस्तों को आज ही रेफर करें और शानदार रिवार्ड्स पाएं।
ज़्यादा पहुँच
कस्टमर सर्विस इंजीनियर

एक टाटा टिस्कॉन ग्राहक के रूप में, हमारे कस्टमर सर्विस इंजीनियर्स (CSEs) से एक्सपर्ट तकनीकी सलाह पाएं।
मटीरियल एस्टिमेशन, निर्माण प्रक्रिया, सरिया के इस्तेमाल और अन्य पूछताछ के लिए ऑनसाइट विजिट एवं सलाह पाएं।
टाटा स्टील आशियाना

आपके गृह निर्माण के सफर को और भी खुशनुमा बनाने के लिए एक वन-स्टॉप ऑनलाइन स्टोर। प्रेरणादायक गृह डिजाइन, वेरिफाइड एक्सपर्ट्स, मटीरियल एस्टिमेशन से ऑनलॉइन खरीद – आशियाना में आपको मिलेगा सबकुछ ।
पूरे भारत में उपलब्ध

- 10000+ डीलर नेटवर्क
- परेशानी रहित डिलीवरी का अनुभव
*नियम और शर्तें लागू
ज़्यादा सुविधाजनक
टाटा स्टील आशियाना

आपके गृह निर्माण के सफर को और भी खुशनुमा बनाने के लिए एक वन-स्टॉप ऑनलाइन स्टोर। प्रेरणादायक गृह डिजाइन, वेरिफाइड एक्सपर्ट्स, मटीरियल एस्टिमेशन से ऑनलॉइन खरीद – आशियाना में आपको मिलेगा सबकुछ ।
आसान ईएमआई

आपके सपनों के घर का निर्माण अब हुआ और भी किफायती! टाटा टिस्कॉन ने ShopSe के साथ साझेदारी की है, जिससे आपको होम लोन से भी कम दर पर टीएमटी सरिया के लिए आसान डिजिटल फाइनेंसिंग की सुविधा मिलेगी।
विस्तृत तकनीकी जानकारी के लिए हमारा ब्रोशर डाउनलोड करें
टीएमटी सरिया की विस्तृत रेंज

*टिप्पणी: ऊपर दी गई तस्वीरें केवल प्रतीकात्मक हैं।

*टिप्पणी: ऊपर दी गई तस्वीरें केवल प्रतीकात्मक हैं।

सरिया के ग्रेड्स, शक्ति और कठोरता को दर्शाते हैं जो कि एक-दूसरे के साथ संबधित हैं।

फर्श और छत जैसे मजबूत संरचनात्कम ढांचों के लिए उच्च ग्रेड वाले टीएमटी सरिया का इस्तेमाल करें

ग्रेड के नंबर सरिया को नया आकार देने के लिए आवश्यक बल को दर्शाते हैं।

कम शक्ति वाले डेकोरेटिव संरचनाओं के लिए कम ग्रेड वाले सरिया का इस्तेमाल करें।
हम क्यों अलग हैं
निर्माण प्रोजेक्ट के लिए टाटा टिस्कॉन टीएमटी सरिया इस्तेमाल करने के फायदे और तकनीकी सुविधाएं

ज़्यादा बचत
टाटा टिस्कॉन 550SD सरिया के साथ सरिया की आवश्यकता में 5-15% के बीच बचत करें। टाटा टिस्कॉन के साथ एक मज़बूत घर के निर्माण के लिए कम खर्च करें।

बेमिसाल क्वालिटी
टाटा टिस्कॉन 550SD सरिया का निर्माण वर्जिन लौह अयस्क से किया जाता है। इसका उत्कृष्ट रासायनिक मिश्रण इसे आपके घर के लिए उपयुक्त पसंद बनाता है।

बेरतरीन तकनीक
ऑटोमटेड निर्माण प्रक्रिया से तैयार, टाटा टिस्कॉन 550SD सरिया को टेम्प-कोर टीएमटी ऑनलाइन क्वेंचिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल करके ठंडा किया जाता है।
आर्किटेक्चरल इस्तेमाल
अधिक शक्ति वाले टीएमटी सरिया को विभिन्न प्रकार के सरंचनात्मक कार्यों की अलग-अलग ज़रूरतों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

इंफ्रास्ट्रक्चर

ऊंची इमारतें और कॉमर्शियल टावर

बीम और बुनियाद

इंडीविज्युअल घर




