Tata Tiscon Tmt Rebar For Safe And Durable Home Construction

टाटा टिस्कॉन रीबार कैसे बदलती ज़रूरतों के अनुसार अपने आपको बेहतर बना रहा है

मौसम में हो रहे लगातार बदलाव और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के कारण, निर्माण प्रक्रियाओं में कुछ सकारात्मक बदलाव की ज़रूरत है। ग्राहकों से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर तक, हर कोई इस्तेमाल में आसान और टिकाऊ समाधान को अपना रहे हैं। जिन उत्पादों से पैसों का उपयुक्त मोल मिलता है, वहीं ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभर रहे हैं। ऐसे बाज़ार में जहाँ हर कोई कीमतों पर नज़र बनाए हुए हैं, टाटा टिस्कॉन 550 SD रीबार ज़्यादा किफयाती कीमतों पर बेहतर क्वालिटी का रीबार है।

टिस्कॉन 550SD टीएमटी पैसों का उपयुक्त मोल प्रदान करता है और भूकंप की संभावना वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। रीबार में अधिक अल्टीमेट टेंसाइल स्ट्रेंथ (UTS) एवं ईल्ड स्ट्रेंथ (YS) अनुपात बरकरार रखने के लिए सुपर डक्टाइल रीबार को विशेष प्रकार से डिजाइन किया जाता है। निर्माण कार्य के लिए यह गुण अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भवन के अचानक ढह जाने का प्रतिरोध करता है। तुलनात्मक रूप से SD रीबार में अधिक दबाव सहने की ताकत होती है और इसलिए संरचना की कुल सुरक्षा में वृद्धि होती है।

टाटा टिस्कॉन 500SD टीएमटी रीबार के साथ, आपको मिलता है कुछ ज़्यादा:

ज़्यादा ताकत

ज़्यादा सुरक्षा

ज़्यादा इको-फ्रेंडली

ज़्यादा लचीलापन

550SD रीबार में ज़्यादा ताकत और ज़्यादा लचीलापन होता है। कार्बन, सल्फर, फॉस्फोरस, S+P,  कार्बन इक्विवेलेंट के अनोखे मिश्रण वाले रासायनिक गुण से ये रीबार्स इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनते हैं। टाटा टिस्कॉन टीएमटी रीबार के 7 प्रकार के 550SD  रीबार हैं (6 मि.मी., 8 मि.मी., 12 मि.मी., 20 मि.मी., 25 मि.मी.) जिससे कि उपभोक्ताओं को विभिन्न रीबार की विस्तृत रेंज में से पसंद करने का मौका मिलता है। टाटा टिस्कॉन ने अपने ग्राहकों की ज़रूरतों को समझा और रीबार की विस्तृत रेंज के साथ उन्हें पूरा किया।

भारत के लगातार बदलते भौगोलिक लैंडस्केप के अनुसार ग्राहकों में भूकंप-प्रतिरोधक रीबार की ज़रूरत में भी वृद्धि हुई है।  550SD रीबार भूकंप के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करता है।  लम्बे समय तक अटूट रहने वाले किसी भी निर्माण के लिए इसे पहली पसंद बनाता है।

इस ब्रांड के पास विश्वनीय ग्राहक की श्रृंखला है और उत्पाद के साथ प्रदान की जाने वाली सेवाओं के ज़रिये नए ग्राहक हासिल करने की क्षमता भी है।

एक स्टैंडर्ड टाटा स्टील रीबार की लंबाई 12 मी होती है और इसलिए हर पीस के वज़न को मापने की परेशानीं नहीं होती है। इससे पीस के हिसाब से टाटा टिस्कॉन को बेचने का आत्मविश्वास भी मिलता है।

हम ग्राहकों को कस्टमर सर्विस इंजीनयिर्स द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं जिसमें शामिल हैं ऑनसाइट विजिट, मटीरियल के इस्तेमाल और निर्माण प्रक्रिया संबंधी सलाह आदि।

टाटा टिस्कान रु. 4,00,000 या उससे अधिक की खरीद पर डीलरों द्वारा उत्पाद सीधे निर्माण स्थल तक पहुँचाए जाते हैं।

टाटा टिस्कॉन अब टैग ऑफ ट्रस्ट के साथ उपलब्ध है जिससे रीबार की वास्तविक क्वालिटी की प्रामाणिकता सुनिश्चित होती है।

टाटा टिस्कॉन राजमिस्त्रियों के लिए वेलफेयर स्कीम्स की भी व्यवस्था करता है जिससे बूनियादी सतर पर भरोसे का निर्माण होता है।

पारदर्शिता के लिए टाटा टिस्कॉन अनुशंसित उपभोक्ता मूल्य़ (recommended customer price (RCP) में उपलब्ध है। इसे सभी डीलर आउटलेट में डिस्प्ले किया जाता है।

अब तक टाटा टिस्कॉन ने ग्राहकों का भरपूर भरोसा हासिल किया है। कई पीढ़ियों से ग्राहकों ने टाटा टिस्कॉन के प्रति अपनी विश्वासनीयता दिखाई है। इसलिए, ब्रांड द्वारा प्रदान की जाने वाली सुरक्षा ने समय की हर चुनौति को पार किया है। जिन ग्राहकों ने एकबार टाटा टिस्कॉन इस्तेमाल किया है वे न केवल अब भी इसका इस्तेमाल करते हैं बल्कि अगली पीढ़ी को भी इसे ही इस्तेमाल करने का सुझाव देते हैं।

ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों के अनुसार ही उत्पाद में बदलाव किया जाता है। Fe 415 से Fe 550SD तक ग्राहक भी समय के साथ बदलने वाले उत्पाद को पसंद करते हैं। वर्तमान समय में पर्यावरण के लिए अनुकूल उत्पादों की मांग बढ़ती जा रही है। इसलिए 2045 तक कंपनी अर्थात टाटा स्टील की एक डिकार्बनाइज़्ड भविष्य की प्रतिबद्धता को यह ब्राण्ड पूरी तरह निभाता है।